
एटा- अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 06 पुलिस कर्मी हुए सेनानिवृत्त। पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एसएसपी एटा द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को शॉल ओढाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर किया गया सम्मानित एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी को दी गई भावभीनी विदाई। आज दिनाँक 31.12.2023 को जनपद एटा से 06 पुलिस कर्मी, अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई तथा सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।
इस अवसर पर एएसपी एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री कृष्ण मुरारी एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण-
- पुलिस उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार त्यागी
- निरीक्षक ना0पु0 श्री सुरेश चन्द्र शर्मा
- उ0नि0 ना0पु0 श्री हरिशंकर गौतम
- उ0नि0 अभिसूचना श्री कश्मीर सिंह
- एल0एफ0एम0 श्री राजेन्द्र सिंह
- मु0आ0 स०पु० श्री वीरेन्द्र कुमार