
एटा /जैथरा सुकमा में हुए नक्शलीय हमले में शहीद मेजर केपी सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के लिए जैथरा क्षेत्र के गांव नगला डांडी आए थे। शनिवार को सभा को संबोंधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के किसी हॉस्पिटल में चले जाएं गरीब को इलाज नहीं मिला रहा।
सपा की एंबुलेंस और पुलिस व्यवस्था को चौपट कर दिया। सरकार विपक्षियों पर झुठे मुकदमे लगा कर केवल विपक्ष की आवाज दबाना चाहती। जनता चुनाव में बीजेपी का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या में दर्शन करने की बात कहते है उनसे पूछना चाहते है कि वह कैलाश मान सरोवर की यात्रा कब करवाएंगे। चीन लगातार हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। भगवान बुलाएंगे तो हम रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। यात्राएं मंहगी कर दी गई हैं। देश में महंगाई चरम पर है। रोजगार की कोई बात नहीं हो रही। देश के गृह मंत्री कानपुर में शहीद के घर बैठने नहीं पहुंचे। प्रधानों से वसूली हो रही है। किसानों को छूट पर बीज नहीं मिल रहा। प्रदेश में बिजली महंगी होती जा रही है। भाजपा के लोग झूठा राष्ट्रवाद दर्शाने का काम करते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगी।
सपा सरकार में लगी परियोजनों को नहीं कर पाए पूरी अलीगंज। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को नगला डांडी में शहीद स्थल पहुंच कर वर्ष 2017 में सुकमा में शहीद हुए केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मंच के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। अखिलेश यादव ने कहा की एटा जिले में उत्तर प्रदेश का बड़ी विद्युत परियोजना हमारी सरकार में शुरू की गई थी। आज तक पूरी नहीं हो सकी है। समय रहते शुरू हो जाता तो लोगों को रोजगार मिलता और बिजली सस्ती हो जाती। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद कैलाश यादव, फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव,डॉ. नवल किशोर शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव, विधायक पटियाली नादरा सुल्तान, मुकेश यादव मुक्का, सुभाष शाक्य, अवनीश यादव दीपक यादव, राम बृजेश यादव, प्रताप सिंह, पूर्व अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, ओमपाल सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे