
वामा सारथी के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कासगंज के सभागार में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती आशिमा दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों एवं कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के डाक्टरों द्वारा पुलिस कर्मियों के वी पी , शुगर का परीक्षण किया गया , पुलिस अधीक्षक और वामा सारथी की अध्यक्षा द्वारा पुलिस कर्मियों को व्यस्त रहते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स भी पुलिस कर्मियों को बताए इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक , पुलिस वेलफेयर सैल प्रभारी रोहनलाल महिला थानाध्यक्ष सरिता तोमर , सीएचसी सोरों से डॉ दीपाली और डॉ मीनू कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डॉ शिवांशु अग्रवाल और डॉ रामौतार आदि मौजूद रहे।
डॉ विनय शौनक