
विश्वकर्मा योजना से शिल्पकारों को होगा बड़ा लाभ।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के पी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला प्रभारी , प्रदेश मंत्री मुख्य अतिथि पूनम बजाज , विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी अनीता जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया । पूनम बजाज ने कहा कि 17सितंम्बर से प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से शिल्पकारों और कारीगरों को उनके हुनर को निखारने का मौका मिलेगा। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना में परंपरागत रूप से कार्य करने वाले और शिल्पकारों को उनके उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सहायता मिलेगी विशिष्ट अतिथि अनीता जैन ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर शिल्पकारों और कारीगरों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। 18 क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी पात्र लाभार्थियों को कौशल सत्यापन के बाद पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण 15 या उससे अधिक के लिए उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रु दैनिक भत्ता देने का भी प्रावधान है पहले चरण में एक लाख रुपए का ऋण और दूसरे चरण में दो लाख रुपए के ऋण का प्रावधान है जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने नमो एप के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नमो एप को अपने फोन में डाउनलोड कर लें इस अवसर पर मंच पर आसीन हीरालाल कश्यप , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत , विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , पूर्व विधायक ममतेश शाक्य , बोबी कश्यप , राजवीरसिंह भल्ला आदिने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवकुमार भारद्वाज , सुरेश माहेश्वरी , कौशल साहू , जिला मीडिया प्रभारी के के सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।