सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए के पी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

एटा,”अखिलेश यादव ने कहा कि हाल में ही हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को ढांढस बंधाने कोई भी भाजपा का बड़ा नेता नहीं गया। भाजपा के लोग झूठा राष्ट्रवाद दर्शाने का काम करते हैं।

सात वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए एटा के लाल के पी सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने आज सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में एकत्रित हुए समर्थकों ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। मंच से संबोधन के दौरान अखिलेश यादव केंद्र और राज्य की सरकार पर जमकर बरसे। अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एटा जनपद के विकास खंड अलीगंज के नगला डांडी पहुंचे जहां उन्होंने शहीद स्थल पहुंच कर वर्ष 2017 में सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए के पी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks