एटा

आज दिनांक 30.12.2023 को “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत आगरा जोन आपरेशन जागृति टीम व थाना जलेसर टीम द्वारा थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेड़ानूह में छात्र/छात्राओं/बालिकाओं/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनको ऑपरेशन जागृति अभियान के उद्देश्यों को बताते हुए जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु निम्नलिखित है
- महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम।
- कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना।
- साइबर अपराधों को रोकना।
- झूठे प्रकरण दर्ज न करना एवं कानून का दुरुपयोग न करना।
- साइबर हिंसा से सुरक्षा एवं उससे संबंधित जागरूकता के संबंध में जागरूक करना।
- समुदाय को हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करना।
- सामुदायिक निगरानी जैसे वीसीपीसी बैठक पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल सभा इत्यादि का उपयोग कर जागरूक करना।
- संपत्ति विवादों दुष्कर्म, छेड़खानी आदि के झूठे प्रकरण के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना।
- लोगों को साइबर अपराधों के रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक करना।