
बरेली, 29 दिसंबर। मा0 अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संजय कम्युनिटी हॉल में किया गया।
मा0 अध्यक्ष डॉ0 देवेन्द्र शर्मा ने ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध‘‘ अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में उक्त अभियान का संदेश एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित विभागों को संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाये, जिससे अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। साथ ही जनपद में प्रहरी क्लब को गठित कर उक्त अभियान का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले विगत माहों में सम्बन्धित विभाग संयुक्त रूप से उक्त अभियान की जागरूकता हेतु रैली का आयोजन करें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के विषय में जानकारी दी। उन्होंने “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” अभियान के अन्तर्गत जानकारी देते हुये कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमें स्वयं से एवं अपने आस-पास के लोगों को नशे के विरूद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित करना है, जिससे वह नशे कि बुरी आदतों में न पड़कर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। यह अभियान एक व्यक्ति और संस्था एवं विभाग का नहीं है इसमें हम सभी कार्यदायी संस्थाओं/विभागों को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये।

