मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं, डायलिसिस मरीजों का भी सहारा बन रही है ~ एक गूंज

बरेली:: मजदूरी कर पालन पोषण करने वाला व्यक्ति जब स्वास्थ्य खराब हो जाए और उसे महंगा इलाज धन अभाव के कारण ना कर पाए तो उसे चिंता होती है जिसमें उसकी जमा पूंजी खत्म हो जाती है डायलिसिस के मरीज के लिए एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश ने मदद के लिए कदम बढ़ाया समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने महाराणा प्रताप मंडलीय चिकित्सालय स्थित डायलिसिस यूनिट में जाकर मरीज से मुलाकात की और उन्होंने मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक अलका शर्मा से मुलाकात कर गरीब और जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों के लिए इंजेक्शन भेंट किये ! उन्होंने कहा समिति द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर ) ने कहा हम किसी की मदद कर सकते हैं तो निश्चय ही हमें करनी चाहिए डायलिसिस जिस मरीज का होता है वह महंगा खर्चा नहीं उठा सकता इसलिए संस्था का निरंतर प्रयास रहेगा ऐसे लोग को चिन्हित कर उनकी मदद की जाए समिति लगातार 4 वर्षों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है हमारा प्रयास है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद करती रहेगी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks