रोजगार मेले में 102 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एटा , जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा द्वारा आज दिनांक 29 दिसम्बर 2023 को उ०प्र० कौशल विकास केन्द्र, भिअऊ, जलेसर, एटा स्थित आर०बी०एस० इण्टर कॉलेज, जलेसर रोड, मानिकपुर, एटा में सम्पन्न रोजगार मेले में 168 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 102 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 3 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा०लि० कम्पनी में 55 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 27 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, होली हर्ब्स कम्पनी में 58 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 50 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया और ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा०लि० कम्पनी में 55 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 25 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks