कांग्रेस का स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय पर धूम धाम से मनाया।
धर्मेंद्र लोधी ने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया

एटा , जिला कांग्रेस कमेटी एटा कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 139 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय एटा धान मील बाली गली सराय मिश्र एटा पर झंडारोहण व राष्ट्रगान कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एटा प्रभारी धर्मेंद्र लोधी एवं प्रदेश सचिव अलीगढ़ प्रभारी बिनीत पारासर बाल्मीकी रूप मे रहे।
संचालन कर्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सहाय लोधी ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सचिव प्रभारी एटा के प्रथम बार आगमन पर फूल माला पहना कर स्वागत किया, ठाकुर अनिल सोलंकी एवं आदर्श मिश्रा डेनी ने शाल पहना कर नव नियुक्त प्रदेश सचिव धर्मेंद्र लोधी और बिनीत पारसर बाल्मीकी का स्वागत किया।
प्रदेश सचिव एटा प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने आए हुए सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 139 वें स्थापना दिवस पर देश पर बलिदान देने वाले क्रांति वीरों को याद किया और बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ,सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम जैसे महानायकों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी मे कांग्रेस कार्यकर्ता जुट जाए।नफ़रत के बाजार मे हम मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।
प्रदेश सचिव बिनीत पारसर बाल्मीकी ने स्थापना दिवस के अवसर पर देश की जनता सेनानियों को याद कर आए हुए कांग्रेसियों को एकजुट रहने की शपथ दिलाई । गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष एवं ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य देश में आपसी भाईचारे की को स्थापित कर देश को स्वतंत्र करना था देश स्वतंत्र होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और देश में बड़े-बड़े अस्पताल शैक्षणिक संस्थाएं बिजली पानी आज की व्यवस्था कर देश का चौमुखी विकास किया जबकि वर्तमान भाजपा सरकार देश में जाट-पाठ रंगभेद आदि अंग्रेजों की भांति फूट डालो राज करो की रणनीति अपनाकर देश की सत्ता पर काबिज रहना चाहती है उनके इस मंसूबे को हम कांग्रेसी कामयाब नहीं होने देंगे हम 2024 में कांग्रेस की सरकार को लाकर काविज करने का काम करेंगे
चौब सिंह धनगर प्रदेश महासचिव सेवा दल ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
स्थापना दिवस के अवसर पर अविनाश चंद दुबे ,प्रवक्ता अरविंद दुबे ,इमरान अली, किरण वर्मा, आकाश कटियार ,शमशाद सिद्दीकी आदि लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये । प्रदेश सचिव एटा प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने पहले एटा मे लगी बीरांगना अबनती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर मालय अर्पण किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विमल यादव एडवोकेट पीसीसी,अरविन्द सोनी पीसीसी,शत्रुघन सिंह चौहान पीसीसी,नीलमा राज पीसीसी,गुंजन मिश्रा पीसीसी,बीर सिंह बंजारा पीसीसी,प्रमोद कुमार, राजेंद्र यादव फौजी,हरिओम शर्मा फौजी,आनंद पाल फौजी,आमिर अली,चांद अली,ओमबीर सिंह राजपूत, प्रवेश राजपूत,उमेश राजपूत,कुलदीप पांडये,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,मधुरकान्त कश्यप ,जीतेन्द्र राना,अरविन्द कश्यप, मुकेश बघेल एडवोकेट,दिनेश सागर, राजेश कुमारी कार्यकारी महिला जिला अध्यक्ष,सीमा यादव, कयाम बरकती,मोहम्मद बसीम सलमानी,चौधरी रामपाल यादव,ज्योति सोलंकी, योग गुरु युगेश्वर सिद्धार्थ शिव, ठाकुर ओमप्रकाश मामा, हीरा पारसर , सहित सैकड़ो कांग्रेस से उपस्थित रहे