आमजनता की जनसमस्याओ निस्तारण के बाद आमजनता को संतुष्ट भी अनिवार्य रूप से करें – डीएम
हर गुरुवार को आयोजित हों रहे संतुष्टि दिवस पर जनता – जनार्दन से जिलाधिकारी हुएं रूबरू।

चित्रकूट -जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलेक्ट्रेट में आयोजित हों रहे प्रत्येक गुरुवार को संतुष्टि समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए शासन की मंशानुरूप समस्याओं का सा समय गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण करने हेतु सुनिश्चित करने के उद्देश्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी चैम्बर में आयोजित संतुष्टि समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्या जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादियों से मिलकर उनकी जन समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समयबद्ध व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये ।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने भूमि सम्बन्धित विवादों की समस्याओं को उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौके पर जाकर पैमाइश कराकर निस्तारण कराएं एवं साथ ही साथ जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल ससमय व संतुष्ट पूर्ण होना सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सुनिश्चित करें।
संतुष्टि समाधान दिवस के मौके पर अपर उप जिलाधिकारी मो0 जसीम अहमद, अपर उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा आदि संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट-शिवमंगल अग्रहरि