

एटा – एटा आज दिनांक 27 दिसम्बर मॉडल प्राइमरी स्कूल पुलिस लाइन एटा में वार्षिकोत्सब का आयोजन किया गया। वार्ष्णेकोत्सब का शुभारंभ एबीएसए श्रीमती नीलम सिंह एवं बिंदू जायसवाल प्रबंधक टूलिप व समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वार्षिकोत्सब पीएमश्री उभरते भारत की तस्वीर के रूप में मनाया गया। वार्षिकोत्सब में नन्हें मुन्हें बच्चों ने अपने कार्यक्रमों में अनेकानेक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत् कर वैठे दर्शकों का मन मोह लिया। एबीएसए श्रीमती नीलम सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में प्रति वर्ष वार्षिकोत्सब मनाया जाता हैं। जिसमें बच्चों को आत्मिक ज्ञान शारीरिक प्रतिभा एवं वोद्धिक क्षमता का निखार करने के उद्देश्य से किया जाता हैं।
मासूम बच्चों ने की चन्दा मामा से किया मनुहार
मेरे अच्छे चंदा मामा मेरी गुड़िया की मैरिज तुम भूल ना जाना आना। भेजा हैं। इनविटेशन मामा आ जाना
नन्हें मुन्हें बच्चों ने नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी गुड़िया की शादी का निमंत्रण भेज आने का आव्हान किया जिसे देख दर्शकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर एबीएसए श्रीमती नीलम सिंह,प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह,एसआरजी नीरज यादव, एआरपी डॉ ऋषि चौहान, विम्बसार वोद्धिक अध्यापक, इस्पेशल एजुकेटर रंजना शर्मा दिव्यागों को शिक्षा ग्रहण के लिये विशेषरूप से शहरी शिक्षा क्षेत्र जलेसर,एटा,मारहरा शिक्षा प्रदान कर्ता, हेमलता अध्यापक,श्रीपाल, विमला,प्रवीन चौहान,आदि उपस्थित रहे।