*जिला कोषागार द्वारा मजदूरों, रिक्शा चालकों व असहायों को वितरित किये जा रहे हैं खाद्य सामग्री के पैकेट*
*#कासगंज:*
वरिष्ठ कोषाधिकारी सन्दीप कुमार ने बताया कि जिला कोषागार, कासगंज में कर्मचारियों के माध्यम से खाद्य सामग्री के 100 पैकेट तैयार कराये गये हैं। जिनमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, आधा किलो सरसों का तेल, ढाई किलो आलू , एक किलो नमक और एक पैकेट मसाला रखा गया है।
इन पैकेटों को मजदूर, रिक्शा चालक, असहाय लोगों को, जिनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है, में वितरित कराया जा रहा है।