
शीशा साफ कर रहे चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी ,मौत।
कासगंज,थाना पटियाली के अन्तर्गत चौकी दरियाव गंज के पास अलीगंज मार्ग पर घने कौहरे के कारण अपने लोडर शीशा साफ कर रहे चालक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे लोडर चालक की मौके पर मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय राना ने बताया कि चालक की पहिचान शमशाद निवासी म्याऊं थाना सिकन्दर पुर वैश्य के रूप में हुई उन्होंने बताया कि चालक के परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म।
सनातन धर्म की एकता , अखंडता की जागृति हेतु विश्व हिन्दू परिषद की धर्म प्रसार समिति जनपद कासगंज द्वारा प्रभु पार्क हनुमान मंदिर पर एक धर्मरक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म प्रचार प्रमुख बृज भान सिंह ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का प्राचीनतम धर्म है जिसने हमेशा प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की और धर्म के माध्यम से समाज को समृद्ध और संवेदनशील बनाया इस अवसर पर विभाग मंत्री विनय राज पन्नू , प्रखंड कासगंज के सहमंत्री ओंकार सैनी ,बंटी सिसौदिया ,अभिनव राय ,आकाश सक्सेना , सुभाष गुरहार , चन्द्र पाल , मंगल सिंह , सहित विश्व हिन्दू परिषद के कार्य कर्ता मौजूद रहे।