थाने पहुंचा अजीब मामला,घूंघट की आड़ में गुटखा खाती है बहू,दुल्हन ने कही ये बात

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है।इससे पुलिस भी चकरा गई।एक परिवार ने परामर्श केंद्र में एक अजीब केस दर्ज कराया है,जिसमें परिवार का कहना है कि घर की बहू गुटखा खाती है।बहू घूंघट की आड़ में छुपाकर गुटखा खाती है और सबके मना करने के बावजूद नहीं मानती। उसकी आदत से आजिज होकर उसका पति उससे तलाक चाहता है।दुल्हन का कहना है कि उसका पति उससे दूर रहता है और उसका किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध है। महिला ने इसे लेकर पुलिस में केस भी दर्ज कराया था।

दुल्हन ने पति के अवैध संबंध को लेकर लिखित में पुलिस को तहरीर दी थी।पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया था,लेकिन अब मामला पति-पत्नी का हो गया है और परिवार वाले अलग आरोप लगा रहे हैं। परिवार के साथ महिला के पति ने भी पत्नी पर गुटखा खाने का आरोप लगा या है। पति का कहना है कि उसने और उसके परिवार ने पत्नी को गुटखा ना खाने के लिए कई बार कहा, लेकिन मना करने के बाद भी उसने गुटखा खाना बंद नहीं किया।

जानें क्या है पूरा मामला

आगरा जिले के छत्ता क्षेत्र की युवती की शादी कुछ दिन पहले शाहगंज के युवक के साथ हुई थी।शादी के बाद ससुराल में आने के बाद से ही नई नवेली दुल्हन गुटखा खा रही थी। बार-बार मना करने के बाद भी घूंघट के अंदर ही गुटखा चबाती रहती थी और यहां-वहां थूकती थी, जिससे सबको पता चल गया कि दुल्हन गुटखा खाती है। इसके बाद घरवालों ने समझाया,लेकिन दुल्हन नहीं मानी। ऐसे में उसके साथ पति और ससुरालवालों से झगड़ा होने लगा। आदत नहीं छोड़ने के कारण दुल्हन को पति ने मायके भेज दिया और फिर ये मामला थाने से होते हुए परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है।

दुल्हन का कहना है कि उसका पति गुजरात में काम करता है और शादी के बाद गुजरात चला गया। वहां उसके दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं।पति के मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर भी देखे और उसे बात करते भी सुना है।इस वजह से ही पति उसे छोड़ना चाहता है ओर उसे घर से निकाल दिया है। बता दें कि मामला काउंसलर के जिम्मे है और अभी तक इस मामले का कोई हल नहीं निकल सका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks