
बरेली :: वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार के जन्मदिन पर बरेली कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया शिविर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया रक्तदान के लिए 206 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। कुल 135 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए ताकि ऐसे लोगों को बचाया जा सके जिनको आवश्यकता के समय रक्त नहीं मिल पाता है और कई बार समय से रक्त ना मिलने पर,मरीज की मृत्यु भी हो जाती है जिस कारण पूरा परिवार व समाज को क्षति होती है।
रक्तदान के बाद सभी ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शिविर में सांसद संतोष गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,मेयर उमेश गौतम,अनिल कुमार एडवोकेट,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सैना, डॉक्टर विनोद पगरानी,अमित सक्सेना , मुनीश सक्सेना ,संजू सक्सेना, विकास सिंह ,ऋषि पांडे, अनिल कालीरमन ,पंकज ठाकुर उदित सक्सेना, एक राम सिंह, इस्लाम सुल्तानी आदि ने रक्तदान के साथ सहयोग भी किया।