प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत डूडा एजेंसी के द्वारा मृतक के खाते में जमा कराई धनराशि एफआईआर के दिए आदेश :: जिला अधिकारी

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत डूडा एजेंसी के द्वारा मृतक के खाते मे

बरेली, 25 दिसंबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेशों के क्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना के अंतर्गत पीएमसी संस्था स्वेन्ज रेड कार्यरत है। स्वेन्ज संस्था की ओर से जयप्रकाश निवासी इस्लामिया इंटर कॉलेज सर्वेयर के पद पर कार्यरत हैं।

जयप्रकाश के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नईमा बी पत्नी मो० अहमद निवासी वार्ड 10 मोहल्ला मुरावान, नगर पंचायत शेरगढ़ को मृत्यु के उपरांत जियोटैग करते हुए मिली भगत से सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से मृतक नईमा बी पत्नी मो० अहमद के खाते में भुगतान करने पर दोषी पाया गया।

उक्त प्रकरण के संबंध में सम्बन्धित के विरुद्ध थाना कोतवाली में एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks