एक पिकप से 460 पैकेट अवैध अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये) किया गया बरामद

सोनभद्र

हाथीनाला पुलिस द्वारा एक पिकप से 460 पैकेट अवैध अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये) किया गया बरामदडॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में आज दिनांक-25.12.2023 को थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा रानीताली तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि चोपन की तरफ से आ रही एक पिकअप वाहन संख्या BR 01 GK 5924 को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन को तेजगति से लेकर भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया जिसपर ग्राम साउडीह हथवानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर वाहन पलटी गयी जिसमें लदा 460 पैकेट अवैध अंग्रेजी शराब (शराब का अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये) बरामद किया गया तथा ड्राइवर मौके से फरार हो गये जिसकी तलाश की जा रही है । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-61/2023 अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 420, 467, 468, 471 भादिव का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण:-
एक अदद पिकप से 8 पीएम 140 पैकेट( 180ml) व 320 पैकेट ऑफिसर च्वाइस(180ml) कुल 460 पैकेट अंग्रेजी शराब ( शराब का अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये) ।

बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
02.हे0का0 तेरसू यादव, हे0का0 रामाश्रय यादव, का0 सर्वेश कुमार थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।रिपोर्ट सत्यदेव पांडे सोनभद्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks