
पिछले एक साल से लगातार किशोरी को हवस का शिकार बना रहे थे 3 पुलिस वाले.. अब लड़की ने मुँह खोला तो मुकदमा हुआ दर्ज, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
#RJ : अलवर जिले मे @AlwarPolice के तीन जवान वहशी बन गए। अलवर जिले के रैणी थाना में नाबालिग पीड़िता की मां ने 3 पुलिसकर्मियों पर गैंगरैप और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है. उसने रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री से रैणी थाने में तैनात कांस्टेबल मानसिंह ,अविनाश और वर्तमान में मालाखेड़ा थाने में पोस्टेड कांस्टेबल राजू पिछले 2 साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।
पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि कांस्टेबल अविनाश ने उसकी बेटी को धमकी देते हुए कहा कि तेरे भाई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे जिससे वह डर गई. एक वर्ष पहले कांस्टेबल अविनाश अलवर में उसकी बेटी के कमरे पर गया. उसकी बेटी अलवर में पढ़ती थी और उस समय वह नाबालिग थी. वह बेटी को डरा धमका कर दूसरे कमरे पर ले गया जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. पिछले माह भी एक कांस्टेबल उसके घर गया. उस समय पीड़िता के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे. पुलिसकर्मी नाबालिग को घसीटकर पिछले कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया. तीनों आरोपी सिपाही पिछले 2 साल से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं।
#Rajasthan