
एटा– स्क्रैप व्यापारियों की अब नहीं चलेगी मनमानी, प्रत्येक कबाड़ खरीद का रखना होगा लेखा-जोखा, स्क्रैप कारोबार के क्रियाकलापों पर एटा पुलिस हुई सख्त, एसएसपी एटा ने जनपद भर के स्क्रैप व्यापारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 25.12.2023 जनपद भर के स्क्रैप व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा की उपस्थित रहे। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा स्क्रैप कारोबारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए–
- सभी कारोबारियों के पास जीएसटी नंबर होना चाहिए।
- सभी सीसीटीवी कैमरा लगवाएं।
- कोई भी चोरी का माल न खरीदें।
- माल की खरीद और बिक्री का हिसाब रखेंगे, जिसके लिए रजिस्टर तैयार करेंगे।