श्री राधा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन

बरेली :: श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड बरेली द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आज दिनांक 24 दिसंबर को पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ। सुबह 10 बजे श्री राम कथा स्थल पर भव्य भवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया की संस्था द्वारा नववर्ष महोत्सव पर 24 घंटे का महामंत्र कार्यक्रम एवं 22 जनवरी को अयोध्या मे होने जा रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम श्री त्रिवटीनाथ नाथ मंदिर में किया जायेगा। कार्यक्रम मे अध्यक्ष हरीश अग्रवाल महामंत्री अनुज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रिशुल अग्रवाल, राकेश गर्गया,राहुल गर्गया, ऋतू अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मोहित बंसल, समित अग्रवाल,विवेक अग्रवाल, पंकज रोहतगी, आशुतोष गोयल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, सुरेश चंद मिन्ना जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks