तीन अज्ञात बदमाशों ने बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा) की गोली मारकर हत्या की, डीजीपी ने छपरौली थानाध्यक्ष को किया निलंबित…

तीन अज्ञात बदमाशों ने बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा) की गोली मारकर हत्या की, डीजीपी ने छपरौली थानाध्यक्ष को किया निलंबित…

बागपत समाचार
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी तीन अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत पर गए थे संजय खोखर, घटना स्थल पर पहुंची छपरौली थाना पुलिस ने क्षेत्र में दिन निकलते ही वारदात को चुनौती करार देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उधर उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बागपत में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के दृष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks