लखनऊ
3 उप जिलाधिकारियों पर दर्ज हुई FIR

जनपद हरदोई के 85 गांव में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत वर्ष 2005-06 में हुए काम में 1 करोड़ 31 लाख 52 हजार 865 ₹ का घोटाला सामने आया है।
विजलेंस की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन 3 SDM देवेंद्र प्रसाद जोशी, अमजद अली एवं प्रमोद आनन्द के साथ साथ विद्युत विभाग के 2 अवर अभियंता और रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर के खिलाफ गबन आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नियम के तहत FIR दर्ज की गई है