
जनपद कासगंज,सोरों में आज मोक्षदा एकादशी के अवसर पर कड़ाके की सर्दी के बावजूद श्रृद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान वाराह के दर्शन किये और पंचकोशीय परिक्रमा में भाग लिया जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने स्वयं पैदल गश्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की निरन्तर चैकिंग की गई और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए साथ ही पुलिस बल को परिक्रमा में शामिल श्रृद्धालुओं के साथ सद्व्यवहार करने तथा सहायता सुरक्षा व सतर्कता के निर्देश दिए गए। इस दौरान यातायात व्यवस्था के साथ साफ़ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। बताया जाता है एक लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं ने पंचकोशीय परिक्रमा में सहभागिता की और बताया जाता है कि धर्म यात्रा महासंघ , ब्राह्मण कल्याण महासभा , विश्व हिन्दू परिषद एवं संघ के अनुषंगी संगठनों ने भी परिक्रमा में भाग लिया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉ शैलेन्द्र यदुवंशी के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाए गए।
प्रान्तीय मेला मार्ग शीर्ष भी सोरों शूकर क्षेत्र में आजकल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ,20दिसम्बर को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा मेले का , फीता काट कर उद्घाटन किये जाने के बाद मेला पूरी तरह से गतिमान है , बताया जाता है कि पौराणिक तीर्थ सोरों शूकर क्षेत्र में हिरण्याक्ष नामक दैत्य का पापाचार बढ़ने से भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वाराह ने यहां अवतरित होकर हिरण्याक्ष का वध करके पृथ्वी का उद्धार किया था तभी से प्रतिवर्ष मेला मार्ग शीर्ष पूरे उत्साह से मनाया जाता है जिसको शासन ने इस बार प्रान्तीय मेले का दर्जा दिया जाना बताया जाता है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर कासगंज।