विद्युत विभाग की बुद्धि शुद्धि हेतु हुआ हवन

विद्युत विभाग की बुद्धि शुद्धि हेतु हुआ हवन

बड़े चौराहे से कचेहरी क्रासिंग तक किया गया विरोध प्रदर्शन

उन्नाव। कभी अवैध वसूली तो कभी गलत बिल तो कभी झूठे मुक़दमों के द्वारा जनता को परेशान करने वाले विद्युत विभाग की बुद्धि शुद्धि के लिए गीता जयंती पर भगवान नरसिंह की पूजा व हवन कर विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के अंत की प्रार्थना की गयी।
कचेहरी क्रासिंग के निकट स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव शिव दुर्गा मन्दिर में आचार्य नीरज ने विधि विधान से पूजा कराई। इसके पूर्व बड़े चौराहे से कचेहरी क्रासिंग तक विरोध प्रदर्शन किया गया। विदित हो विद्युत विभाग ने पूरे उन्नाव जनपद में अत्याचार मचा रखा है। लोगों को कभी झूठे मुकदमे में फसाना तो कभी अवैध वसूली के लिए तो कभी गलत बिल भेजकर लोगों को मानसिक प्रताड़ना देना विद्युत विभाग की फितरत बन गया है। इसी के चलते समाजसेवी उदय कान्त बाजपेई ने विद्युत विभाग की बुद्धि शुद्धि हेतु अपने सहयोगियों संग हवन का आयोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों समेत दो दर्ज़न लोगों ने हवन में आहुति डाली।

इनसेट

बच्चों ने की प्रार्थना

उन्नाव। हवन में पूर्णआहुति के समय बच्चों ने प्रार्थना की कि हे परमपिता परमेश्वर विद्युत विभाग के राक्षसों, डकैतों व बेशर्मेन्द्र जैसे अधिकारियों ने हम मनुष्यों को त्रस्त कर रखा है। इसलिये हम आपके पास प्रार्थना करने आये हैं जिससे आप इन राक्षसों को सद्बुद्धि दें और ये अपने अत्याचार और भ्रष्टाचार के बल पर हम मनुष्यों को सताना छोड़ दें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks