शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का हुआ समापन

पटियाली ( कासगंज ) ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का समापन किया गया ! खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव के कुशल निर्देशन में अकादमिक रिसोर्स पर्सन सत्येंद्र सिंह,अरविन्द यादव,आनंद कुमार,चन्द्र देव दीक्षित एवं तलकीन हुसैन ने बेहतर प्रशिक्षण देते हुए विद्यालय में लागू करने की मंशा जाहिर की,खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव ने कहा बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए जो भी मोड्यूल विद्यालय को दिए गए हैं उनको पूर्ण रूप से लागू करें यह प्रशिक्षण निश्चित तौर पर बच्चों के भविष्य के लिए कारगर सिद्ध होगा और आपके स्कूल को निपुण बनाने में मदद करेगा।खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई भी दी,इस प्रशिक्षण के दौरान जितेन्द्र सिंह,विनोद कुमार,रूबी वर्मा,ललित कुमारी,सुमन देवी,देवेन्द्र सिंह,अर्चना ,चेतन सिंह,धर्मेंद्र,सूरज,धन सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks