यज्ञ के प्रथम दिवस पर हजारों महिला पुरुष वहिन – भाईयों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न – यज्ञ के प्रथम दिवस पर हजारों महिला पुरुष वहिन – भाईयों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की



एटा। अखिल विश्व गायत्री परिवार एटा द्वारा आयोजित 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ में आज प्रातः 10:00 बजे से गायत्री परिवार संस्था के संस्थापक तपोनिष्ट परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी एवं परम वंदनीय माताजी भगवती देवी जी के सूक्ष्म संरक्षण में मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पाली में यज्ञ विधि पर हजारों महिला पुरुष यज्ञ में आहुति प्रदान करने हेतु उपस्थित हो हुए। शांतिकुंज हरिद्वार से कुशलता पूर्वक यज्ञ संपन्न कराने हेतु आई बहिनों की टोली जिसमें श्रीमती शकुंतला साहू टोली (नायक) श्री मती संगीता राठौर, श्रीमती नीरू गौतम,श्रीमती कौशल्या यादव, श्रीमती राधा धुव, श्रीमती कौशल्या यादव,नीलम शास्त्री जी ने मंच से यज्ञ का आवाहन करते हुए यज्ञ से संबंधित गुणानबाद करते हुए विधि विधान पूर्वक गायत्री महायज्ञ की शुरुआत करने का दिशा निर्देश करते हुए यज्ञ शुभारंभ कराया।

108 कुंडली गायत्री महायज्ञ की प्रथम पाली में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रामबाबू यादव अपर जिला जज एटा सपरिवार तथा नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता एवं उनके पति पंकज गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित हुए जिन्होंने मंच पर स्थापित वेदमाता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माताजी के चित्रों पर चंदन लगाकर स्वागत किया। इसी दौरान गायत्री परिवार के परिजनों ने मंच पर ही माननीय अपर जिला जज एटा व उनकी धर्मपत्नी को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत करते हुए मान सम्मान किया।

शिकोहाबाद रोड स्थित बीएस गार्डन, उद्देतपुर यज्ञशाला में यज्ञ को अनुशासित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गायत्री परिवार के प्रमुख भाई – बहनों द्वारा 108 यज्ञ वेदियों पर यज्ञ संपन्न कर रहे श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए यज्ञ कुंडों तक हवन सामग्री, घी, समिधा, इत्यादि जरूरी सामान पहुंजाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है।

यज्ञशाला में सहयोग करने वाले प्रमुख रूप से जिला समन्वयक बदन सिंह, विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार,जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान,सुरेन्द्र पाल सिंह चौहान,अवनीश तोमर,वीरेन्द्र तोमर,राधेश्याम श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,डा.योगेन्द्र वर्मा,पप्पू शर्मा,रामौतार सिंह,सत्यपाल सिंह,सुरेन्द्र कुमार,पप्पू राघव,सुरेन्द्र गुप्ता,नीरज यादव,पूरन सिंह,अतर सिंह,फूल सिंह,सत्यदेव उपाध्याय,सतेन्द्र सिंह,हरप्रसाद बाबूजी,रामू,राजू वर्मा,तुरसन पाल सिंह,मातादीन,धारा सिंह,सचिन,शिवप्रसाद,रामनाथ,श्याम,उमेश कुमार,सुरेन्द्र कुमार,पुष्पेन्द्र जी,बेंचेलाल,राधाकृष्ण दीक्षित हरिओम,रामा,श्रीदेवी,राधारानी, कमला,रानी भदौरिया,सरला पुन्ढीर,सरला चौहान,रीता,गीता तोमर,नीलम सिंह,वर्षा कश्यप,सावित्री चौहान,गीता सोलंकी,ओमवती,लक्ष्मीसिसोदिया फूल सिंह,गोल्डी वर्मा,विमलेश कश्यप,अर्चना,प्रांशू,रामनिवास जी,भीष्मपाल सिंह,नीरज जैन(महाराष्ट)नितिश,आराध्या,डा.मनोज कुमार मिश्रा,रश्मि उपाध्याय,कुमकुम गुप्ता,जसवीर सिंह,अजय कुमार,डा. मूलचन्द्र,अतर सिंह,शकुन्तला देवी,रघुवीर सिंह चौहान,आर्येन्द्र यादव,श्रीमती रुबी बहिन जी,श्रीमती रीता बहिन जी जनपद के सभी ब्लाकों से एवं अन्य जनपदों एवं दूसरे प्रान्तों से हजारों की संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks