मशालें जो हम-तुम जलाए हुए हैं,अँधेरे बहुत तिलमिलाए हुए हैं

मशालें जो हम-तुम जलाए हुए हैं,अँधेरे बहुत तिलमिलाए हुए हैं। उन्हें खल रही है ये हिम्मत हमारी,कि क्यों लोग परचम उठाए हुए हैं। सैयद मुनीर अकबर

आज़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि UP जोड़ो यात्रा के माध्यम से दिल जोड़ने का सफर सहारनपुर से शुरू मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में *मशालें जो हम-तुम जलाए हुए हैं,
अँधेरे बहुत तिलमिलाए हुए हैं।
उन्हें खल रही है ये हिम्मत हमारी,
कि क्यों लोग परचम उठाए हुए हैं।
2 करोड़ रोज़गार हर वर्ष देने का वादा कर सत्ता में आया दल आज संसद में ‘बेरोज़गारी का ब’ तक नहीं सुनना चाहता है।
‘भय और भ्रम’ की राजनीति को हथियार बना बार बार यह मुद्दा दबाया जाता है।
पर जब देश का युवा जागेगा, तब हर छल का हिसाब मांगेगा,
और ले कर रहेगा अपने हिस्से का ‘न्याय’!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े 9 सालों के राज में वर्ल्ड बैंक IMF से 150 लाख करोड़ का कर्ज लेकर देश की जनता और उसकी भावी पीढ़ियों को जहां 205 लाख करोड़ का कर्जदार बनाकर बना दिया है। इसके अलावा लाखों लाख करोड़ रुपए कीमत की सरकारी संपत्तियों एवं संसाधनों सहित बेशुमार कंपनियों और रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, लाखों किमी सड़कों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों एवं कारखानों तक को अपने चहेतों को कौड़ियों में सौंप कर उन्हें रातों रात मालामाल कर दिया व जनता से सरकारी नौकरियां सहित रोजगार धंधा छीन कर उसको भारी महंगाई, बेरोजगारी एवं कंगाली के गर्त में डुबो दिया है । देश को वर्तमान हालातों में पहुंचाने के बाबजूद ये सरकार दिन रात भारी फिजूलखर्ची कर देश के नागरिकों एवं उनकी भावी पीढ़ियों का भविष्य भी बर्बाद कर रही है एवं लोकतंत्र और संविधान की भी हत्या कर रही है ।
इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सैयद वसी अहमद रिज़वी, ताहिर अन्सारी, जिला चेयरमैन हकीम ज़फ़र महमूद, हेमंत प्रधान, महबूब भाई विजय राज अहमद रिज़वी डाक्टर माजिद हुसैन, हजारों लोग मौजूद थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks