
एटा,अलीगंज, । खेत पर खाद लेकर जा रहे युवा किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। साइकिल सवार युवक को ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसे के बाद पहुंची भीड़ में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थाना अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर निवासी प्रेमपाल सिंह (35) पुत्र महेन्द्र पाल सिंह की फसल में खाद लगनी थी। वह शुक्रवार की दोपहर को साधन सहकारी समिति बुलाकी नगर से खाद लेने जा रहा था। रास्ते में साइकिल पर सवार प्रेमपाल को पीछे से तेज रफ्तार आते ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नवाबगंज रोड परिजनों के साथ गांव के लोगों की भीड़ पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची भीड़ से जाम जैसे हालात हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।