सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ छह महिला-पुरुष पकड़े

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ छह महिला-पुरुष पकड़े

एक राजनीतिक दल की जिला स्तरीय नेता कराती थी धंधा

सर्विलांस टीम ने मारा मकान में छापा, आपत्तिजनक सामिग्री जब्त

पुलिस ने जैसे ही मकान में छापा मारा। वैसे ही गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई। गांव के तमाम लोग मकान के बाहर आकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर लगाए रहे। हर ग्रामीण की जुबां पर इस मामले को लेकर चर्चा रही।

कासगंज। पुलिस की कार्रवाई में यह भी खुलासा हुआ है कि, मकान में रंगरेलिया मनाते पकड़े गए महिलाएं और पुरुष कासगंज शहर के अलग अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। महिला पुलिस द्वारा ली गई महिलाओं की तलाशी में सभी के पास से आपत्तिजनक सामिग्री मिली हैं। इसके अलावा कमरों में बीयर की बोतलें भी रखी मिली हैं।

? कासगंज,। शहर से सटे एक गांव के मकान में शुक्रवार को जिस्मफरोसी का धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एक सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से एक मकान में छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार महिलाएं व दो पुरुष समेत आधा दर्जन लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े हैं। इस सेक्स रैकेट का संचालन एक राजनीतिक दल की जिला स्तरीय महिला नेता करने में लगी थी। मौके पर 44 हजार रुपये बरमद हुए हैं। पुलिस ने महिला नेता को गिरफ्तार कर धंधे का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक को एक सूचनी मिली कि, गांव के एक घर में एक राजनीतिक दल की जिला स्तरीय महिला नेता के घर में कुछ अनजान महिला पुरुषों का आना जाना रहता है। उन्हें घर में जिस्म फरोसी के धंधा चलने की जानकारी मिली है। जिस पर एसपी सौरभ दीक्षित ने तत्काल सीओ सिटी अजित सिंह को कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिये। इस पर पुलिस ने अपनी सर्विलांस टीम सक्रिय कर दी। बताए गए मकान की निगरानी शुरू कर दी गई। सूचनाएं पुष्ट होने पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी की और अचानक घर में छापा मारा। पुलिस ने कमरे खुलवाए तो उनमें चार महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी में सभी अपने चेहरे छिपाने में लगे गए। पुलिस की टीम ने महिला पुलिस टीम की मदद से महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। जहां पर सभी के खिलाफ सर्विलांस प्रभारी की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बाहर से भी आती थीं महिलाएं पुलिस के मु़ताबिक जिस्मफरोसी के धंधे में लगी महिलाएं शहर के अलावा बाहर से भी आती थीं। संचालिका रुपये लेकर लोगों को शौक पूरा कराती थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks