अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ की रैंक प्रदेश में प्रथम

कार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़
दिनांक 22.12.2023

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश में संचालित सीएम हेल्पलाइन/ आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री शलभ माथुर द्वारा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने पर माह नवम्बर-2023 में अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ की रैंक प्रदेश में प्रथम रही । साथ ही परिक्षेत्रीय जनपद अलीगढ, एटा, कासगंज, हाथरस को प्रथम रैंक प्राप्त हुई । सीएम हेल्पलाइन/ आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री शलभ माथुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्रीय आईजीआरएस प्रभारी ,कर्मचारियों एवं जनपदों के आईजीआरएस नोडल अधिकारी, प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्सावर्धन किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks