पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चोपन पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*प्रकरण-* दिनांक 21.12.2023 को पीड़िता की माँ द्वारा थाना चोपन पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 20.12.2023 को समय लगभग 20.00 बजे उसकी 07 वर्षीय बालिका के साथ भोला खरवार पुत्र स्व0 बाबू लाल खरवार, निवासी कोटा खास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा दुष्कर्म किया गया । उक्त के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-290/2023 धारा 376(AB) भादवि व 5m/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह ने महिला/बालिकाओं सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही तथा गिरफ्तारी हेतु दिये गये विशेष निर्देशन के क्रम में आज दिनांक-22.12.2023 को थाना चोपन पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त भोला खरवार उर्फ लालडूपट्टा खरवार निवासी कोटा खास, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को तेलगुड़वा चौराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.भोला खरवार उर्फ लालडूपट्टा खरवार निवासी कोटा खास, थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम
1.निरीक्षक श्री सतेन्द्र राय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2.का0 हरिश्चन्द्र, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3.म0का0 दीपा यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks