नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं0 220/2023 धारा 363,366,376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 22.12.2023 को समय 07.15 बजे फिरोजाबाद तिराहा थाना जलेसर एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.आदेश यादव पुत्र राजपाल यादव निवासी आगरा हाथरस अड्डा थाना जलेसर एटा।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र
  2. उ0नि0 सत्यराम
  3. का0 अनुज कुमार
  4. का0 अमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks