गुम हुयी माँ को बेटे से मिलवाया” बरेली के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य

बरेली ::

थाना कोतवाली पुलिस को मुथूट फाईनेन्स निकट चौपला थाना कोतवाली बरेली से एक अज्ञात वृद्ध महिला मिली जिसकी भाषा ठीक से समझ नहीं आ रही थी। काफी प्रयास के बाद उसका नाम गितवा पत्नी बालेश्वर मांझी ग्राम भदाय थाना गिरियक जिला नलन्दा बिहार ज्ञात हुआ। तत्पश्चात बिहार राज्य में सम्पर्क कर गितवा उपरोक्त के पुत्र चंदन पुत्र बालेश्वर को अवगत कराया गया । आज दिनांक 21.12.2023 को चन्दन उपरोक्त बरेली आया व अपनी माँ गितवा उपरोक्त से मिलकर रोने लगा और पुलिस को दुआएं दी। माँ बेटे दोनों को ट्रेन से रवाना किया गया।

गुम हुई महिला का नाम व पताः- गितया पत्नी बालेश्वर मांझी ग्राम भदाय थाना गिरियक जिला नलन्दा बिहार उम्र करीब 60 वर्ष ।

पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली, बरेली ।
2.उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह थाना कोतवाली, बरेली ।
3.म० उ०नि० श्रीमती श्वेता त्यागी थाना कोतवाली, बरेली ।
4.का0 3284 जितेन्द्र कुमार थाना कोतवाली, बरेली ।
5.म0का0 2666 सरोज थाना कोतवाली, बरेली ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks