
आगराडी एम एवं पुलिस कमिश्नर ने बटेश्वर का किया निरीक्षण ।।
अधीनस्थों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
सी एस सी परिसर में गंदगी देख भड़के जिला अधिकारी।।
अटल के जन्म दिन पर मिलेगी 100 करोड़ की सौगात।।
बाह (आगरा )तहसील बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 25 दिसंबर को जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए हेलीपैड के लिए जगह चिन्हित की गई । डी एम आगरा भानु चंद्र गोस्वामी एवं पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ0 प्रीतिंदर सिंह और पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने अधीनस्थों के साथ मुख्य मंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया।यमुना नदी के घाटों, मंदिरों सहित म्यूजियम एवं पार्क एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। डीएम ने अधिनस्थों को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया साथ ही मुख्यमंत्री के पहुंचने की पूरी तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान डीएम ने बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां गंदगी देख भड़के जिला अधिकारी वही स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक एच एम सिंह गैर हाजिर मिलेने पर नाराजगी जताते हुए सी एम ओ आगरा को तत्काल फोन लगाकर अधीक्षक पर कार्रवाई करने के लिए कहा । उपस्थित लोगों के मुताबिक ज्यादातर दिन अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं रहते हैं। वही अवस्थाओं, लापरवाही को लेकर डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी और अन्य अधिनस्थों को जमकर फटकार लगाई। आपको बता दें 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर बटेश्वर में उनकी मूर्ति का अनावरण के साथ 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसके लिए तैयारी की गई है तो वहीं बटेश्वर में सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिलेगा इको टूरिज्म की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्राचीन तीर्थ बटेश्वर एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली पर देसी विदेशी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।