गौशालाओ में गोवंशो की हो रही दुर्दशा पर विचार विमर्श किया

एटा ,विश्व हिन्दू परिषद के भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शान्ती नगर एटा पर शाम 7 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में सर्दियों के मौसम में गौशालाओ में गोवंशो की हो रही दुर्दशा पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओं मे गोवंशो की स्थिति बहुत ही दयनीय व निंदनीय है सर्दियों के मौसम में कुछ गौशालाओं में गोवंश खुले में बैठने को मजबूर है जव कि कुछ गौशाला में टीन शेड पड़े हुए हैं अगर उन टीन शैडो के चारों तरफ बोरे बंधवा दिए जाये तथा गोशालाओ में अलाव की व्यवस्था करा दी जाये तो कुछ हद तक गोवंशो को सर्दियों के मौसम में बचाया जा सकता है।
श्री चौहान ने कहाँ कि पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी ने कहाँ था कि 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आएगा लेकिन इसका पालन ब्रज प्रान्त में कहीं पर भी होता दिखाई नहीं दे रहा हैं।विश्व हिन्दू परिषद के भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओ में औचक निरीक्षण कराया जायेगा तथा कमियों से जिला अधिकारी महोदयो को अवगत कराया जायेगा तथा मेरी पूरे ब्रज प्रान्त के जिलाधिकारी महोदयो से अनुरोध है कि जिन जनपदों में गोशालाओ में सर्दियों का इंतजाम नहीं है वहां पर व्यवस्था करायी जाये।
श्री चौहान ने कहाँ कि जनपद एटा मे जिलाधिकारी महोदय ने गोवंशो को सर्दी से बचाने के लिए टीन शेड के किनारे किनारे कुछ गौशालाओं में बोरे भी बंधवा दिये हैं जिससे कि अंदर हवा ना जा सके।गोवंशो को लेकर एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय भी काफी सख्त है उनका कहना है कि किसी भी हाल में जनपद में गोकशी नहीं होने दी जाएगी तथा गोकशी करने वालों पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में,अशोक सिसौदिया,सुखवीर सिंह,दिलीप, किशोरशर्मा,अभयप्रियश्रीवास्तव, श्यामवीर सिंह चौहान, समता वर्मा,ललित कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks