
मिशन शक्ति के छह दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
कासगंज। सहावर के अकबर अली इंटर कॉलेज में चल रहे भाजपा के मिशन शक्ति के छह दिवसीय कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग इकाई के अधिकारी चंद्रभान भास्कर, राघव कुमार, जिला पंचायत सदस्य शाहरुख राज, कुलदीप भारद्वाज ने किया। जिला उद्योग इकाई के अधिकारी चंद्रभान भास्कर ने विभाग से संबंधित महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला पात्रों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। इस दौरान कार्यक्रम संचालक संयोजक अभयप्रिय श्रीवास्तव, अंकित कोहली, प्रियंक कुदेशिया, कुमकुम भारद्वाज, लकी अमन समेत अन्य मौजूद रहे।