देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए जनपद के दवा प्रतिनिधि

देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए जनपद के दवा प्रतिनिधि
-अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं दवा प्रतिनिधि
कासगंज। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव के बैनरतले बुधवार को देशव्यापी हड़ताल रही। इस हड़ताल में जनपद के सभी दवा प्रतिनिधि शामिल रहे और काम बंद रखा। संगठन के पदाधिकारियों को बाजारों में भ्रमण के दौरान भी कोई भी दवा प्रतिनिधि काम करते नहीं मिला।
दवा प्रतिनिधि संगठन के सचिव व सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजेश वशिष्ठ ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव के बैनरतले बुधवार पूरे देश में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहकर दवा प्रतिनिधियों ने बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्तें अधिनियम 1976 की रक्षा करने, बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाने, फार्मा कंपनी में उनके काम का अधिकार सुनिश्चित करने, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करके जीएसटी हटाने, डेटा गोपनीयता को सुरक्षित रखने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग भी। उन्होंने बताया कि बाजार में भ्रमण किया, इस दौरान उन्हें कोई भी दवा प्रतिनिधि काम करते नहीं मिला। हड़ताल में राजकुमार विजय, शाहिद खान, केके सक्सेना, आतिफ जिलानी, सुजीत वर्मा, अदनान खान, हरीश राठौर, तौसीफ, आशीष, सुधांशु वशिष्ठ, अरमान खान, अभय तिवारी, फैजान हाशमी, दानिश खान, अशरफ, प्रियांशु, विपिन मिश्रा, अभय पाल, वीरेश, शुभम, जीशान, आमिर, अनूप, अनुज, योगेश, विकास, सुनील सिंह, गोवर्धन सिंह समेत अन्य दवा प्रतिनिधि शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks