02 अभियुक्तों को कुल 02 अवैध तमंचा एवं 04 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी का प्रयास करने की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को कुल 02 अवैध तमंचा एवं 04 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।


घटना
दिनांक 19.12.2023 को वादी पंकज गुप्ता पुत्र स्व०जयंती प्रसाद गुप्ता निवासी कैलाशगंज थाना कोतवाली नगर एटा के थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी की दिनांक 18/19.12.2023 की रात्रि में 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान की जाली काट कर चोरी करने के प्रयास किया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मे मुअसं– 850/23 धारा 379, 511, 427 भादवि बनाम 03 अज्ञात के विरूध पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त 1.आकाश पुत्र राजू निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर को, दिनांक 19.12.2023 को समय करीब 21.25 बजे गंज रोड धान मील के पास से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित, एवं अभियुक्त 2.शिवा उर्फ शिवम पुत्र दिनेश निवासी मौहल्ला कटरा थाना कोतवाली नगर एटा को दिनांक 20.12.2023 को समय करीब 12.40 बजे रेलवे पुल के नीचे सहावर रोड से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.आकाश पुत्र राजू निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

  1. शिवा उर्फ शिवम पुत्र दिनेश निवासी मौहल्ला कटरा थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगी
  2. एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त आकाश से)
    2.एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त शिवा से)
    (कुल 02 अवैध तमंच व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर)

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री निर्दोष सिंह सेंगर थाना कोतवाली नगर एटा

  1. उ0नि0 श्री अश्वनी शर्मा थाना कोतवाली नगर एटा
  2. ही का0 443 जयवीर सिंह
  3. का0 1313 अंकुर मलिक
  4. का0 1294 राहुल लौर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks