व्यापारियों ने नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी की मांग उठाई

व्यापारियों ने नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी की मांग उठाई*

जैथरा। । मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में कस्बा में बैठक की, जिसमें कस्बा के व्यापारियों ने नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी की मांग उठाई। नगर के व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में एक दिन के लिए बाजार बंदी होनी चाहिए। जिसके लिए कदम उठाना चाहिए।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि व्यापार मंडल का संगठन मजबूत होना चाहिए। व्यापारियों का उत्पीड़न वही होता है जहां पर संगठन कमजोर है। इसके लिए उन्होंने सभी व्यापारियों को एकजुट होकर रहने को कहा। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर तक है जिसके लिए होने वाले चुनाव में प्रदेश कार्यकारिणी में तीन वर्ष के लिए सदस्य बनने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कसबा के मुकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, नीतेश गुप्ता, जतिन गुप्ता के अलावा विकास गुप्ता ने तीन वर्ष के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यता ग्रहण की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाध्क्ष के सामने रखा। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, महामंत्री सुधीर वार्ष्णेय, अजय उपाध्याय, नगरध्यक्ष सोनू गुप्ता, पवन वर्मा, अवधेश गुप्ता, चुन्नालाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, काका गुप्ता, पिंकू गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अनुराग राजौरिया आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks