एटा

यातायत जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 102 वाहनों का किया गया 95,000 रूपये का जुर्माना। आज दिनांक 17.12.2023 को शासन की मंशानुरूप यातायत जागरूकता हेतु चलाए जा रहे "द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा" के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के मुख्य चौराहों पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी गयी तथा फेसबुक, व्हाटसऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 102 विभिन्न वाहनों के ई-चालान पर 95,000 रुपये जुर्माना किया गया।