चोरी की योजना बनाते, 02 अभियुक्त को 02 अवैध तमंचा 04 जिन्दा कारतूस एवं,एक सब्बल एवं एक मोटरसाइकिल सहित किए गए गिरफ्तार

एटा–कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते, 02 अभियुक्त को 02 अवैध तमंचा 04 जिन्दा कारतूस एवं,एक सब्बल एवं एक मोटरसाइकिल सहित किए गए गिरफ्तार। थाना अवागढ क्षेत्र मे की गयी लूट की घटना का सफल अनावरण, एक चैन पीली धातु बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.12.23 को समय करीव 21.30 बजे शीतलपुर व्लाक के पास सहावर रोड से चोरी की योजना बनाते, 02 अभियुक्त 02 अवैध तमंचा 04 जिन्दा कारतूस, 12 बोर, एक सब्बल, एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से थाना अवागढ क्षेत्र मे 01.12.23 को की गयी लूट की घटना में पंजीकृत मुअस –300/23 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित एक सोने की चैन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभिगणों का नाम पता–

  1. निशान्त पुत्र सतीश निवासी तितरौदा थाना सिंधावली अहीर जिला बागपत
    2-अंकित पुत्र रमेशपाल निवासी तितरौदा थाना सिंधावली अहीर जिला बागपत। बरामदगी का विवरण
  2. 02 अबैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
  3. 01 सोने की चैन
  4. एक मोटर साईकिल

आपराधिक इतिहास –
1- मु0अ0सं0 847/23 धारा 398/401/411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
2- मु0अ0सं0 848/23 धारा 3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा बनाम अँकित कुमार
3- मु0अ0सं0 849/23 धारा 3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा बनाम निशान्त
4- मु0अ0सं0 300/23 धारा 392/411 आईपीसी थाना अवागढ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –

  1. प्र0नि0 निर्दोष सिंह सेंगर कोतवाली नगर एटा
  2. व0उ0नि0 जयवीर सिंह कोतवाली नगर एटा
  3. उ0नि0 अश्वनी शर्मा कोतवाली नगर एटा
  4. का0 1534 मनोज कुमार
  5. का0 1295 कृष्ण गोपाल
  6. का0 1199 राजकुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks