गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वाहन चैकिंग व दबिश व अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी / वाँछित अपराधी एवं वारण्टी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा *गैंगस्टर एक्ट में वाँछित अभियुक्त ईदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 18.12.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर,थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मु0अ0स0 204/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट मे वाँछित चल रहे अभियुक्त ईदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज एटा* को *एक अवैध तमंचा व 5 जिन्दा कारतूस 12 बोर* सहित ईदगाह रोड अलीगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअस0 353/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-ईदरीश उर्फ समोसा पुत्र छोटे अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा उम्र करीब 38 वर्ष।

बरामद मालः-

  1. एक अवैध तमंचा व 5 जिन्दा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल
1.प्र0नि0 श्री अरुण पंवार
2.उ0नि0 श्री लालबहादुर सिहं
3.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
4.का0 1105 अरविन्द कुमार
5.का0 562 विनोद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks