मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिवक्ता द्वारा कृषि विभाग की शिकायत को गलत आख्या दिखाते हुए निस्तारित

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिवक्ता द्वारा कृषि विभाग की शिकायत को गलत आख्या दिखाते हुए निस्तारित किया।
मैनपुरी मैनपुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिंडों ली निवासी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कृषि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार द्वारा निशुल्क बीच एवं कीटनाशक दवाइयां वितरण किए जाने की जानकारी मांगी तथा यह भी जानकारी मांगी की अनुसूचित जाति के किन लोगों को कृषि विभाग द्वारा निशुल्क बी मिनी किट एवं कीटनाशक दवाइयां दी गई तथा सरकार द्वारा जो योजनाएं कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए दी जाती है वह कौन अधिकारी देने आता है इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिनांक 6 दिसंबर 2023 को अधिवक्ता द्वारा की गई जिस पर कृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी ने अपनी अखियां यह लगे कि प्रदीप सिंह राठौड़ एटीएम जो की किसानों को जानकारी देते हैं पंचायत घर पर मीटिंग करते हैं व योजनाओं की जानकारी देते जिस पर प्रदीप सिंह ने ग्राम पंचायत के प्रधान सीमा यादव से हस्ताक्षर व उच्च जाति के लोगो से हस्ताक्षर करा कर आख्या जिला कृषि अधिकारी को दी
इस रिपोर्ट के आधार पर अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत को निस्तारित कर दिया जब अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया ने निस्तारण की रिपोर्ट देखी तो उन्होंने कहा कि मैने तो अनुसूचित जाति के टिंडों ली निवासियों के बारे में जानकारी मांगी थी जो रिपोर्ट में हस्ताक्षर हैं वह यादव , ठाकुर जाति के है जब टिंडों ली के अनुसूचित जाति के लोगो के पास कृषि विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी सरकार की योजना के बारे में कोई जानकारी देने नही आता हैं प्रदीप सिंह आता होगा तो प्रधान व अन्य जगह आता होगा ।
इस प्रकार से मुख्यमंत्री पोर्टल पर अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया की कृषि विभाग की शिकायत को ग्राम प्रधान सीमा यादव व अन्य निवासी लोगो के द्वारा गलत रिपोर्ट पर निस्तारण किया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव , कृषि उत्पादन आयुक्त , डायरेक्टर कृषि लखनऊ व जिला अधिकारी मैनपुरी व उप संचालक कृषि व सँयुक्त संचालक कृषि आगरा को गलत आख्या लगा कर जो शिकायत निस्तारण किया है उन पर कार्यवाही करने की मांग की उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगा कर जनता की शिकायत को न निस्तारित करें

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks