सड़क दुघर्टनाओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

कासगंज,सड़क दुघर्टनाओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर। यातायात व्यवस्था को लेकर संबन्धितो को दिये आवश्यक निर्देश।
जनपद में बढ़ती हुई सड़क दुर्घनाओं को जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में सड़क दुर्घनाओं को रोकने और कस्बों में लगने वाले वाहनों के जाम के सम्बन्ध में संबंधित विभागों से समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई और जनपद में हो रही सड़क दुर्घनाओं ,बस स्टैंड , शहर व कस्बों में वाहनों से लगने वाले जाम के संबंध में आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा सर्दी , कौहरे के मौसम में रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने व दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज हेतु संबन्धितो को निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे सहित लोक निर्माण विभाग , परिवहन विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सोरों मेला मार्ग शीर्ष की तैयारियां शुरू।
प्रादेशिक स्तर से पौराणिक तीर्थ सोरों शूकर क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगने वाले मेला मार्ग शीर्ष के लिए जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित , नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे सहित संबंधित लोगों ने मेला स्थल का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेले के दौरान स्नान एवं पंचकोशीय परिक्रमा में आवश्यक साफ सफाई , खोया पाया , अस्थाई शौचालय , पुलिस सूचना कार्यालय , मेला कोतवाली , सी सी कैमरों की व्यवस्था , लाइटिंग आदि की व्यवस्था समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks