
एटा,आज दिनांक 18.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एसबीआई व कैनरा बैंक में परखी सुरक्षा व्यवस्था। बैंक के बाहर स्थापित एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण को चेक किया गया एवं बैंक सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।