
हमारे देश में पद और समय के अनुसार लोगों का व्यवहार तय होता है। वक्त बदलते ही लोगों की नीयत सीरत रातों रात बदल जाती है।
तस्वीर कांग्रेस के मंत्री #रविंद्र_चौबे को हराने वाल छत्तीसगढ़ भाजपा के साजा विधायक #ईश्वर_साहू की है।
पुलिस के अधिकारी आज उनसे गुलदस्ता लेकर भेंट करने पहुंचे हैं। लेकिन हिंसक झड़प में जब ईश्वर साहू के बेटे की मौत हो गई, तब वह दर-दर ठोकर खाने को विवश थे। इन्हीं अधिकारियों की चौखट के आगे नाक रगड़ रहे थे। न जाने कितने घंटे, अधिकारियों की दहलीज़ पर खड़े रहकर बिताया होगा। आज वही पुलिस गुलदस्ता लेकर ईश्वर साहू से मिलने के इंतजार में थी। तब कांटे बिछा दिए थे, अब हाथ मे फूलों का गुलदस्ता है। तस्वीर सत्ता के दामाद अधिकारियों के गाल पर किसी तमाचे से काम नहीं है।
सत्ता और पावर का नशा जब सर पर चढ़ जाए। तब प्रकृति अपना संतुलन बनाती है। वह न्याय कर देती है। वक्त सबका आता है।
वक्त बदलता जरूर है…..