सोलर कंपनी में अचानक बड़ा धमाका होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां की एक सोलर कंपनी में अचानक बड़ा धमाका होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल हो गए हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विस्फोट रविवार 17 दिसंबर की सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ है. यह एक्सप्लोजन बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज़ की कास्टर बूस्टर यूनिट में हुआ है. राष्ट्र के नागपुर में रविवार की सुबह एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ. इस भयानक हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, यह सोलर कंपनी नागपुर में अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका रविवार की सुबह 9 बजे उस वक्त हुआ जब एक्सप्लोज़िव पैक किए जाने का काम चल रहा था. यह ब्लास्ट बहुत हाई इनटेंसिटी का था जिससे वहां मौजूद मजदूर गंभीर रूप से जल गए हैं. इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है.

मृतकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि का एलान
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा, ‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई. मैं दिवंगत को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुखद अवसर पर राज्य सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. यह एक ऐसी कंपनी है जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है. नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं और आईजी, एसपी, कलेक्टर खुद मौके पर हैं. इस घटना में मरने वालों के वारिसों को राज्य सरकार 5 लाख रुपये की सहायता देगी. इसे मुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे ने मंजूरी दे दी है.’ वहीं, इस घटना के बाद मजदूरों के परिजन भी बड़ी संख्या में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के मुख्य गेट पर आकर इकट्ठा हो गए हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks