
आगरा,अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के तत्वावधान में आज आई लव आगरा सेल्फी पोइण्ट फतेहाबाद रोड आगरा में श्रीराम नृत्योत्सव का बहुत सुंदर कार्यक्रम हुआ जिसमें भरतनाट्यम , कत्थक ,तथा कलश समूह नृत्य द्वारा
रामचरित का निरूपण किया गया ।
पद्मविभूषण विरजू महाराज की पौत्री
सुश्री शिंजिनी कुलकर्णी ने कत्थक नृत्य किया । आगरा की आंचल जैन जी ने भरतनाट्यम् से श्रीराम स्तुति प्रस्तुत की ।