आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का वितरण एवं नव मतदाता संवाद किया स्थापित

सृष्टि नहीं नारी बिना यही जगत आधार नारी के हर रूप की महिमा बड़ी अपार – रुपा मित्रा

महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और मालदा की विधायक रूपा मित्रा ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया लोकसभा चुनाव में महिलाओं को उनकी शक्ति पहचानने का दिया मूल मंत्र।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोगों को किया जागरूक।

आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का वितरण एवं नव मतदाता संवाद किया स्थापित।

वाराणसी 16 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के तहत वाराणसी महानगर के दक्षिणी विधानसभा में दो दिवसीय प्रवास पर आईं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं मालदा पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीमती रूपा मित्रा के दूसरे दिन के कार्यक्रम के तहत रूपा मित्रा ने मध्यमेश्वर मंडल में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में महिला शक्ति को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में कार्य करने का मूल मंत्र दिया एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को घर घर जाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूक किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में मध्यमेश्वर मंडल के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर पुष्टाहार का वितरण किया एवं नव मतदाता संवाद स्थापित कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया और बताया कि आपकी भागीदारी किस तरीके से देश के लिए महत्वपूर्ण है।
इस दौरान मुख्य रूप से विधायक रूप मित्रा महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़ पूनम जायसवाल मध्यमेश्वर मंडल अध्यक्ष उषा अग्रहरि पूनम गुप्ता ज्योति प्रजापति संगीता चौबे प्रभा नीलम अनामिका किरण सहित क्षेत्रीय महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks